Close Menu
  • HOME
  • FAQ
  • Recruitment
  • Story
  • News
LinkedMint
  • HOME
  • FAQ
  • Recruitment
  • Story
  • News
LinkedMint
Home » Scheme » UP Bhulekh – यूपी भूलेख 2025 | ऑनलाइन खसरा खतौनी कैसे चेक करें? @upbhulekh.gov.in | भूलेख उत्तर प्रदेश Benefit
Scheme

UP Bhulekh – यूपी भूलेख 2025 | ऑनलाइन खसरा खतौनी कैसे चेक करें? @upbhulekh.gov.in | भूलेख उत्तर प्रदेश Benefit

By LinkedMint Editorial2025-06-2513 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

UP Bhulekh: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को ऑनलाइन घर बैठे ही यूपी भूलेख खसरा खतौनी देखने की सुविधा प्रदान करने के लिए यूपी भूलेख पोर्टल लांच किया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिकों के भूमि विवरण कागजातों को ऑनलाइन कम्प्यूटरीकृत माध्यम से सुरक्षित रखा जाता है, जिससे प्रदेश का कोई भी नागरिक अपनी भूमि संबंधित विवरण जैसे भूलेख खसरा खतौनी की जानकारी पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। UP Bhulekh पर भूमि संबंधित पूरा ब्यौरा उपलब्ध होने से आवेदक घर बैठे ही अपनी भूमि की जानकारी आसानी से अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकेंगे, इससे उन्हें बार-बार पटवारी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और उनके समय की भी बचत हो सकेगी।

UP Bhulekh 2025

ऐसे में अगर आप भी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और भूमि से संबंधित दस्तावेज यूपी भूलेख पोर्टल के माध्यम घर बैठे ही प्राप्त करना चाहते हैं। तो यूपी भूलेख पोर्टल क्या है ? भूलेख खसरा खतौनी कैसे निकालें ? और पोर्टल पर नागरिकों को क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध की गई हैं इससे संबंधित सभी जानकारी आप हमारे लेख के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।

आर्टिकल का नामउत्तर प्रदेश भूलेख खसरा खतौनी 2025 चेक
संबंधित विभागराजस्व परिषद्, उत्तर प्रदेश
राज्यउत्तर प्रदेश
माध्यमऑनलाइन
वर्तमान वर्ष2025
लाभार्थीराज्य के सभी नागरिक
उद्देश्यनागरिकों को ऑनलाइन भूमि संबंधित
दस्तावेज देखने की सुविधा प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटupbhulekh.gov.in

उत्तर प्रदेश भूलेख खसरा खतौनी 2025

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में डिजिटलीकरण के माध्यम से कार्यों को आसान बनाने और उन्हें ऑनलाइन माध्यम से भूमि संबंधित जानकारी देखने की सुविधा प्रदान करने भूलेख पोर्टल की सुविधा प्रदान की गई है। इस पोर्टल के माध्यम से अब नागरिक घर बैठे ही अपनी भूमि की जानकारी जैसे भूलेख खसरा खतौनी, भू-नक्शा, जमाबंदी आदि चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन पोर्टल पर भूमि संबंधित सभी विवरण उपलब्ध होने से राज्य में अवैध अतिक्रमण को रोका जा सकेगा और कोई भी व्यक्ति किसी की मालिकाना जमीन पर अपना हक नहीं जता सकेगा।

यूपी भूलेख पोर्टल का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल को आरम्भ करने हेतु सरकार का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को उनकी भूमि संबंधित जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करना है, इससे किसी भी सरकारी कार्य में भूमि के दस्तावेजों की आवश्यकता होने पर नागरिक को पटवारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और वह आसानी से पोर्टल पर सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर अपने भूमि के दस्तावेज कहि भी और कभी भी प्राप्त कर सकेंगे। यूपी भूलेख पोर्टल पर भूमि के मालिक की सभी जानकारी उपलब्ध होने से कोई भी किसी की जमीन पर अवैध अतिक्रमण नहीं कर सकेगा और भूमि को लेकर होने वाले वाद-विवाद को भी रोका जा सकेगा। इसके साथ ही पटवारी कार्यालयों में भूमि के कागजी दस्तावेजों को संभालने और दस्तावेजों को लेकर होने वाली गड़बड़ी को रोका जा सकेगा और कार्यों में अधिक पारदर्शिता बनाई जा सकेगी।

उत्तर प्रदेश भूलेख खसरा खतौनी के लाभ

यूपी भूलेख खसरा खतौनी पोर्टल के तहत नागरिकों को मिलने वाले लाभ की जानकारी कुछ इस प्रकार है।

  • उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल पर भूमि संबंधित विवरण जैसे भूलेख खसरा खतौनी, भू नक्शा, जमाबंदी आदि की जानकारी ऑनलाइन घर बैठे ही देखी जा सकती है।
  • भूलेख पोर्टल पर प्रदेश के सभी नागरिकों के भूमि का विवरण ऑनलाइन दर्ज किया गया है।
  • ऑनलाइन पोर्टल पर भूमि संबंधित विवरण उपलब्ध होने से नागरिकों को बार-बार पटवारी कार्यालय में भूमि के दस्तावेजों की जांच के लिए जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • पोर्टल पर भूमि संबंधित जानकारी उपलब्ध होने से नागरिकों के समय और पैसे दोनों की बचत हो सकेगी।
  • ऑनलाइन भूमि संबंधित जानकारी उपलब्ध होने से भूमि के असली मालिक का पता लगाया जा सकेगा और कोई भी किसी दूसरे की भूमि पर अवैध अतिक्रमण नही कर सकेगा।
  • यूपी भूलेख पोर्टल के माध्यम से भूमि विवरण कम्प्यूटरीकृत करके एकत्र और सुरक्षित करके रखा जा सकेगा, जिससे बार-बार कागजी कार्यों को संभालने में होने वाली समस्या खत्म हो सकेगी।
  • ऑनलाइन पोर्टल पर भूमि संबंधित जानकारी उपलब्ध होने से कार्यों में अधिक पारदर्शिता बनाई जा सकेगी।
  • नागरीकों को भूमि संबंधित जानकारी के लिए सरकार द्वारा पोर्टल के साथ-साथ मोबाइल ऐप भी लांच किया गया है, जिसे डाउनलोड करके भूमि विवरण चेक किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश राज्य जिलेवार लिस्ट 2025

आगराबांदामहराजगंज
आंबेडकर नगरश्रावस्तीमैनपुरी
अमेठीचित्रकूटसुल्तानपुर
अमरोहाचंदौलीवाराणसी
अलीगढदेवरियामऊ
औरैयाईटामथुरा
आजमगढ़सोनभद्रमेरठ
अयोध्यासिद्धार्थनगरमुजफ्फरनगर
बालियाउन्नावमिर्जापुर
बाँदाझांसीमुरादाबाद
बागपतकानपुर देहातप्रतापगढ़
बहराइचकानपुर नगरप्रयागराज
बलरामपुरकनौजरामपुर
बरेलीकासगंजरायबरेली
बिजनौरकौशाम्बीसहारनपुर
बदायूंखेरीशामली
बुलंदशहरकुशीनगरसीतापुर
बस्तीललितपुर–
बारांबकीमोहबा–

यूपी भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन ऐसे करें चेक

यूपी भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन निकालने के लिए आप भूलेख पोर्टल के माध्यम से चेक और डाउनलोड कर सकेंगे, इसके लिए ऑनलाइन भूलेख खसरा खतौनी डाउनलोड करने की प्रक्रिया आप यहाँ बताए गए आसान स्टेप्स को पढ़कर जान सकेंगे।

  • उत्तर प्रदेश भूलेख खसरा खतौनी नकल के लिए आवेदक सबसे पहले UP भूलेख पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
Up bhulekh khasra khatauni check
  • अब आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको विभिन्न विकल्प दिखाई देंगे, इनमे से आपको खातौनी (अधिकार अभिलेख की नकल देखे) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
khasra khatauni online check
  • अब आपकी स्क्रीन पर कैप्चा कोड खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको कैप्चा कोड को भरकर सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
up khasra khatauni
  • इसके बाद अगले पेज में आपको सबसे पहले अपने जनपद का चयन करके अपनी तहसील का चयन करना होगा।
  • अब आप अपने ग्राम का पहला अक्षर सेलेक्ट करके अपना ग्राम ढूंढ सकते हैं।
Bhulekh download
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर उत्तर प्रदेश भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन नकल खोजने के लिए चार विकल्प खुलकर आ जाएंगे।
Bhulekh khasra khatauni check
  • यहाँ अगर आप खसरा/गाटा नंबर द्वारा खोजना चाहते हैं तो आपको गाटा संख्या दर्ज करके खोजें के बटन पर क्लिक करना होगा, इसके बाद आपकी स्क्रीन पर खसरा संख्या आ जाएगी उसपर क्लिक करके उद्धरण देखें के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करके आपकी स्क्रीन पर खसरा खतौनी की अप्रमाणित प्रति आ जाएगी।
  • यहाँ आप इस प्रति का प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखे सकते हैं।
  • इस तरह आपकी उत्तर प्रदेश भूलेख खसरा खतौनी देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

यूपी भूलेख पोर्टल पर लॉगिन के लिए आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर लॉगिन की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।

  • यूपी भूलेख पोर्टल पर लॉगिन के लिए सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर लॉगिन के लिए बहुत से विकल्प खुलकर आ जाएंगे।
  • यहाँ आपको अपनी आवश्यकतानुसार किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।
  • विकल्प का चयन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर लॉगिन फॉर्म आ जाएगा।
  • अब फॉर्म में आपको अपना यूजरनाम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद दिए गए कैप्चा कोड को भरकर लॉगिन के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह आपकी लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश ई-स्टाम्प ACC केंद्र सूची ऐसे देखें

यूपी ई-स्टाम्प ACC केंद्र सूची देखने के लिए आप यहाँ बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले आप भूलेख पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको स्टाम्प एवं रेजिस्ट्री का लिंक दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आप उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के राजास्व विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे।
  • अब वेबसाइट पर आने के बाद आप ई-स्टाम्प क्रय करने हेतु जनपदवार प्राधिकृत संग्रह केंद्र (ACC) की सूची के लिंक पर क्लिक कर दें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर ई-स्टाम्प के ACC केंद्र की सूची पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड हो जाएगी।
  • इस तरह आप ऑनलाइन उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग द्वारा जारी ACC केंद्र की सूची डाउनलोड कर सकेंगे।

उत्तर प्रदेश भू नक्शा डाउनलोड कैसे करें?

अगर आप भू-नकशा डाउनलोड करना चाहते हैं, तो भू-नक्शा डाउनलोड करने की प्रक्रिया आप यहाँ बताए गए आसान स्टेप्स को पढ़कर जान सकेंगे।

  • यूपी भू-नक्शा चेक और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले भू-नक्शा की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
UP bhu naksha check
  • अब होम पेज पर आपके सामने विभिन्न विकल्प खुलकर आ जाएंगे।
Bhunakhsa check
  • यहाँ आपको अपने जिला का चयन करके अपनी तहसील और गाँव का चयन करना होगा।
  • अब आपको भूमि के प्रकार का नीचे दी गई लिस्ट में चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको मैप में अपने खसरा नंबर/प्लाट नंबर पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर खातेदार का नाम आदि जानकारी आ जाएगी।
  • अब यदि आप मैप रिपोर्ट लेना चाहते तो आपको नीचे दिए गए मैप रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर प्लाट इनफार्मेशन और मैप आ जाएगा।
  • यहाँ आप मैप को डोनलोड करके इसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।

यूपी राजस्व ग्राम खतौनी कोड जानने की प्रक्रिया

राजस्व ग्राम खतौनी कोड जानने के लिए आवेदक यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • इसके लिए सबसे पहले उम्मीदवार भू-नक्शा की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जाने के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर अगला पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको अपने जिला, तहसील, ग्राम का नाम, ग्राम के पहले अक्सर का चयन करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर राजस्व ग्राम खतौनी कोड खुलकर आ जाएगा।

भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड ऐसे जाने

अगर आप भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड जानना चाहते हैं तो इसे जानने के लिए आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड जानने के लिए सबसे पहले भूलेख की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको विभिन्न प्रकार की सेवाओं का विकल्प दिखाई देगा।
  • यहाँ आपको भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Bhukhand gata unique code
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको अपने जनपद, तहसील और ग्राम के पहले अक्षर पर क्लिक करके ग्राम सेलेक्ट करना होगा।
Know bhukhand unique code
  • अब आपकी स्क्रीन पर ग्राम की लिस्ट खुलकर आ जाएगी और उसके सामने गाटे का यूनीक कोड लिखा होगा।
Khasra gatta number
  • इस तरह आपकी भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड जानने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

UP राजस्व वाद सूची ऐसे करें चेक

यूपी राजस्व वाद सूची देखने के लिए आवेदक यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले उम्मीदवार RCCMS की ऑफिसियल वेबसाइट vaad.up.nic.in पर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होम पेज पर आपको संपत्ति पंजीकरण आवेदन करें का लिंक दिखाई देगा, आपको इस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज में नवीन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ फॉर्म में आपको अपने जिले, तहसील, उपनिबंधक, पासवर्ड की डिटेल भरनी होगी।
  • सारी डिटेल भरने के बाद आपको दिए गए कैप्चा कोड को भरकर प्रवेश करें के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर फॉर्म ओपन हो जाएगा, यहाँ आपको फॉर्म में मांगी गई डिटेल भरनी होगी।
  • अब फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह आप उत्तर प्रदेश स्टाम्प और रजिस्ट्री विभाग पोर्टल की सहायता से अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए आवेदन कर सकेंगे।

ई-स्टाम्प का सत्यापन ऐसे करें

  • ई-स्टाम्प का सत्यापन के लिए सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको ई-स्टाम्प सत्यापन का लिंक दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा।
  • अब आप नए पेज में पूछी गई सभी जानकारी जैसे अपने राज्य, सर्टिफिकेट नंबर, स्टाम्प ड्यूटी आदि दर्ज करें।
  • डिटेल भरने के बाद आप दिए गए कैप्चा कोड को भरकर Verify के बटन पर क्लिक कर दें।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर ई-स्टाम्प का सत्यापन से संबंधित डिटेल खुलकर आ जाएगी।

पोर्टल पर परगना सूची देखने की प्रक्रिया

पोर्टल पर परगना सूची देखने के लिए आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • परगना लिस्ट देखने के लिए आवेदक सबसे पहले भूलेख पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको परगना लिस्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने उत्तर प्रदेश परगना लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
  • यहाँ आप लिस्ट में अपने परगना से जुडी सभी जानकारी देख सकेंगे।
  • इस तरह आपकी परगना लिस्ट देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

यूपी जिलों की सूची देखने की प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश राज्य के जिलों की सूची देखने के लिए आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप उत्तर प्रदेश भूलेख की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज आपको नीचे जिलों का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर यूपी के जिलों की सूची खुलकर आ जाएगी।
  • यहाँ आप सूची में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के नाम देख सकेंगे।
  • इस तरह आपके उत्तर प्रदेश जिलों के सूची देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

शिकायत पंजीकरण करने की प्रक्रिया

यूपी भूलेख पोर्टल पर यदि आपको भूलेख खसरा खतौनी आदि से संबंधित किसी तरह की समस्या होती है तो आप इसकी शिकायत भी पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं, पोर्टल पर शिकायत पंजीकरण के लिए आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • शिकायत पंजीकरण के लिए सबसे पहले आप पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको शिकायत पंजीकरण का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद सहमति के लिए आपकी स्क्रीन पर कुछ निर्देश आ जाएंगे, यहाँ मै सेहमत हूँ पर टिक करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर शिकायत पंजीकरण फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको फॉर्म में अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको दिए गए कैप्चा कोड को भरकर ओटीपी भेजें के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, इसे ओटीपी बॉक्स में दर्ज कर दें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर शिकायत पंजीकरण के लिए फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आप फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही से भरकर फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • इस तरह आपकी शिकायत पंजीकरण करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

शिकायत की स्थिति कैसे देखें?

यदि आपने पोर्टल पर शिकायत पंजीकरण किया है तो इसकी स्थिति देखने के लिए आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • शिकायत पंजीकरण सबसे पहले आप पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको शिकायत की स्थिति के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर शिकायत की स्थिति देखने के लिए फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ फॉर्म में आपको शिकायत संख्या, मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड को भरकर सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस तरह आपकी शिकायत की स्थिति देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

यूपी भूलेख खसरा मोबाइल ऐप ऐसे करें डाउनलोड

नागरिकों की सुविधा के लिए सरकार की तरफ से पोर्टल अलावा यूपी भूलेख खसरा मोबाइल ऐप भी लांच किया गया है, जिसे डोनलोड करके नागरिक पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ मोबाइल ऐप के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे, पोर्टल से मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है।

  • यूपी भूलेख मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर ओपन करें।
  • अब आपको सर्च के बॉक्स में UP Bhulekh App टाइप करके सर्च आइकॉन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर बहुत से ऐप खुलकर आ जाएंगे।
  • यहाँ आपको सबसे पहले वाले आइकॉन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने मोबाइल ऐप खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको Install के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके डिवाइस में मोबाइल ऐप डाउनलोड हो जाएगा।
  • जिसके बाद आप मोबाइल ऐप को डाउनलोड करके इसमें उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
  • इस तरह आपके मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

UP Bhulekh Khasra Khatauni पोर्टल से जुड़े प्रश्न/उत्तर

UP Bhulekh से संबंधित जानकारी के लिए इसका हेल्पलाइन नंबर क्या है?

UP Bhulekh से संबंधित जानकारी के लिए इसका हेल्पलाइन नंबर 0522-2217145 है।

क्या यूपी भूलेख पोर्टल से अलावा मोबाइल ऐप भी जारी किया गया है?

जी हाँ, यूपी सरकार द्वारा भूलेख पोर्टल से अलावा UP Bhulekh मोबाइल ऐप भी जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करके आवेदक पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

यूपी भूलेख खसरा खतौनी डाउनलोड करने की क्या प्रक्रिया है?

यूपी भूलेख खसरा खतौनी डाउनलोड करने की प्रक्रिया ऊपर लेख के माध्यम से प्रदान कर दी गई है, जिसे पढ़कर आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email

Related Posts

PMEGP योजना 2025; उद्देश्य, ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, नियम व शर्तें

2025-06-25

Earn Up to ₹50,000 Monthly Sitting at Home After This Age – SBI FD Scheme Special for Select People

2025-06-13

Earn About ₹9,000 Monthly! Post Office Monthly Income Scheme (MIS)

2025-05-15

8th Pay Commission 2025-26: Pension & Salary Calculation with Fitment Factor Explained in Detail

2025-05-15

Top Scholarships for Class 10 Passed Students in India (2025 Edition)

2025-05-15

8th Pay Commission: No Benefits for Employees Retiring Before 2026

2025-05-03

© 2025 LinkedMint. All rights reserved
  • About
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.